फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुरदिलनगर में 30 लाख से बनेगा अंत्येष्टि स्थल

Sat, 21 Mar 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरदिलनगर में जल्द ही अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। शासन द्वारा अंत्येष्टि स्थल विकास योजना शहरी के तहत पुरदिलनगर का चयन किया गया है। इसके लिए 30 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन




संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से अंत्येष्टि स्थल की सुविधा का इंतजार था। इस निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए नगर पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें