फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जलेसर रोड को मथुरा-बरेली हाईवे से जोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग।   संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जलेसर रोड को मथुरा-बरेली हाईवे-530बी से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए करीब 13 किलोमीटर लंबे नए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। जिसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन





नया प्रस्तावित बाईपास जलेसर रोड से शुरू होकर मेंडू से होते हुए मथुरा-बरेली हाईवे से जुड़ेगा। विभाग ने प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करने के लिए गूगल मैप की सहायता से संभावित मार्ग चिह्नित किया है। अब जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसके बाद अंतिम प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।


यदि यह योजना मंजूर होती है तो हाथरस शहर के लोगों को एक प्रकार का रिंग रोड मिल जाएगा जो जलेसर रोड को मथुरा-बरेली के साथ ही आगरा-अलीगढ़ हाईवे से भी जोड़ेगा। इससे शहर के अंदर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन




लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि सर्वे के बाद भूमि, निर्माण लागत और तकनीकी पहलुओं का विस्तृत आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। शासन की ओर से प्रस्ताव मांगे जाने पर इसे प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें