फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे तीन युवकों समेत सात लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन की आरपीएफ टीम ने रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे तीन युवकों को पकड़ा है। इसके अलावा चार लोगों को ट्रेनों में जबरन भीख और नेग मांगने पर पकड़ा गया है। सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




आरपीएफ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तीन युवक राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों के आने पर रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे, जिससे उनकी जान को खतरा था। युवकों की पहचान सुमित, मोनू और देव निवासी वाहनपुर थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई।



इसके अलावा ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे और नेग मांग रहे चार लोगों को भी गिरफ्तार किया। इनमें दो किन्नर अनमोल गुरु पिंकी और प्रिया निवासी भोजपुरा अलीगढ़ तथा दो महिलाएं मिसामता और दुर्गा निवासी क्वार्सी अलीगढ़ शामिल हैं। ये सभी दिल्ली-टूंडला पैसेंजर ट्रेन में जबरदस्ती पैसे मांग रही थीं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें