चंडौस स्थित बीआरसी पर अध्यापकों को विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए प्रशिक्षण देतीं ट्रेनर। संवा
- फोटो : samvad
मध्य सत्र में विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। ऐसे बच्चों को खेल व अन्य गतिविधियों के माध्यम से दोबारा प्रवेश दिलाया जाएगा।
इसी उद्देश्य से चंडौस बीआरसी पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण एआरपी राजेश वर्मा, डॉ. एसपी सिंह, कल्पना राघव, रेनू रानी और अरुण कुमार ने दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि किसी कारण से बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को किस प्रकार फिर से मुख्यधारा में लाया जाए। कार्यक्रम में ब्लॉक के 155 शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. अमित चौहान, अशोक चौधरी, योगेश गुप्ता, रेखा चौहान, नीतू सिंह, शिखा अग्रवाल, नूरलहकी, योगेश निगम, साजिद हुसैन आदि मौजूद रहे।