संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन में एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला की बुखार से मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनू निमेष ने बताया कि उन्हें गर्भवती महिला की मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। शुक्रवार को गांव बकायन में टीम भेजकर जानकारी की जाएगी।
नीतू पत्नी हरपाल सिंह निवासी बकायन को बृहस्पतिवार को मौसम परिवर्तन होने के कारण बुखार आ जाने के कारण तबीयत खराब हो गई थी। नीतू के ससुराल वाले उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर नीतू को चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को नीतू के मायके पक्ष के लोगों की उपस्थिति में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।