फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: करंट की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत

Fri, 15 May 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अंजू का फाइल फोटो। - फोटो : Family
विज्ञापन
चंदपा के गांव नगला मोतीराय में 30 वर्षीय अंजू देवी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह आठ माह की गर्भवती थीं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रकरण में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन







जिला अस्पताल पहुंचे पति शिवकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को अंजू घर में सो रही थीं। तभी अचानक तूफानी पंखा उन पर गिर गया। पंखे में करंट आ रहा था। करंट लगते ही उनकी चीख निकल गई। परिजन कमरे में पहुंचे तो वह अचेत पड़ी थीं। महिला को बेसुध देख परिवार के होश उड़ गए।



काफी संख्या में आस पड़ोसी एकत्रित हो गए। उनकी मदद से अंजू को जिला अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिलखते हुए शव को गांव ले गए। अंजू का एक सात साल का बेटा है।
विज्ञापन




उनका दूसरा बच्चा मां के साथ ही खत्म हो गया। चंदपा पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस फिरोजाबाद से मायके वालों का आने का इंतजार कर रही थी। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें