नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग को पांच पावर टेक-ऑफ पंप (पीटीओ) मिले हैं। दमदार क्षमता वाले ये पंप सेट शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाएंगे। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने वाटर वर्क्स कार्यालय से इन पंप सेट का शुभारंभ किया।
पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव तथा पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए नई पीटीओ पंप मशीन खरीदी गई हैं।
ये पावर टेक-ऑफ पंप ट्रैक्टर से चलने वाले अत्यधिक शक्तिशाली पानी के पंप हैं। ये ट्रैक्टर के इंजन की ताकत का उपयोग करके पानी को 2 से 3 किलोमीटर तक या ऊंचे स्थानों पर पहुंचा सकते हैं। छह इंच के पंप लगभग 1.5 लाख लीटर प्रति घंटा तक पानी निकालते हैं। इन मशीनों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव तथा पोखरों से पानी की निकासी की समस्या दूर होगी। संवाद