फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजलीघर की सीटी फुंकी, 60 गांवों की बिजली हुई ठप

Fri, 01 Mar 2024 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ के कचौरा स्थित 33 केवी बिजलीघर की सीटी फुंक गई। से जिससे 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। 2 मार्च को सीटी बदलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली ठप से छाया अंधेरा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ में 29 फरवरी को कचौरा स्थित 33 केवी बिजलीघर की सीटी फुंकने से इससे जुड़े 60 गांवों की बिजली ठप हो गई। फिलहाल सीटी सही नहीं हो पाई है और इन गांवों को दूसरे फीडरों से टुकड़ों में वैकल्पिक रूप से आपूर्ति दी जा रही है। 1 मार्च को अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने विद्युत उपकेंद्र का मुआयना किया। उम्मीद है कि 2 मार्च को सीटी बदल जाएगी।

विज्ञापन


बिना बिजली के इन गांवों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। 1 मार्च को अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार ने तकनीशियनों की टीम के साथ बिजलीघर का मुआयना किया। बिजली कर्मियों ने बताया कि 2 मार्च को सीटी बदलने का कार्य किया जाएगा। कचौरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार ने फोन नहीं उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें