फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विद्युत कटौती ने छीना दिन का चैन और रात की नींद

विज्ञापन
शहर के विभव नगर में विद्युत पोल पर कार्य करते कर्मी।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
चढ़ते पारे के बीच दिन रात की कटौती और गहराते बिजली संकट ने लोगों के दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। तकनीकी खराबी, बिजलीघरों की क्षमता से अधिक भार होने के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली की लगातार आवाजाही बनी हुई है। कई स्थानों पर मरम्मत कार्य के चलते कटौती रहती है। दिन के बाद शुक्रवार रात को कई इलाकों में बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

बिजली संकट ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। रात में लोग चेन से नींद नहीं ले पा रहे हैं तो दिन में पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात को भी शहर के उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों पर अधिक भार और तकनीकी खराबी की समस्या बनी रही। शहर के नाई का नगला, लाला का नगला, मधुगढ़ी, श्रीनगर, अलीगढ़ रोड, बड़ा सासनी गेट, सरक्यूलर रोड, खंदारी गढ़ी, नगला अलगर्जी, विष्णुपुरी, किला गेट, सीयय खेड़ा आदि इलाकों में देर रात तक बिजली आवाजाही लगी रही। कहीं एक तो कहीं एक से अधिक घंटे तक बिजली गुल रही। यह समस्या शनिवार को भी दिन में भी बनी रही। जिसके सुबह से ही शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। लगातार बिजली गुल रहने से इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। लोग चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं।

पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हुई

बिजली संकट से लोगों को पेयजल संकट की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की वजह से पानी की टंकी तक नहीं भर पा रही हैं। टंकी नहीं भरने की वजह से लोगों को गली-मोहल्ले में लगे इंडिया मार्क टू नलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नींद पूरी न होने से गड़बड़ारही दिनचर्या

नींद पूरी नहीं होने के कारण लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा रही है साथ ही चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एमआई आलम ने बताया कि व्यक्ति को कम से कम छह घंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर व्यक्ति रात में नींद नहीं ले पाता है तो अगले दिन में आदमी को थकान महसूस होती है। साथ ही शरीर में अलास बना रहता है। इसलिए जरुरी है कि रात में आदमी सोना चाहिए।

वर्जन:

शहर और देहात क्षेत्र को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। अगर कहीं अधिक भार व फीडर ब्रेक डाउन की समस्या आ जाती है तो आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हो सकती है।मनीष कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम।

आज रहेगी इन इलाकों में रहेगा बिजली संकट

हाथरस। अधिशासी अभियंता शहर अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को शहर के 33/11 केवी गिजरौली (शहरी तथा ग्रामीण) एवं नवीपुर उपकेन्द्र का अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक शहर के आगरा रोड, आवास विकास, गणेश सिटी, श्याम कुंज, कलवारी रोड, नगला भोजा, नगला टीका, नाई नगला, शिव कॉलोनी, नवीपुर कलां, बुर्ज वाला कुआं, घास मंडी, सीकनापाल गली, चामड़ गेट, नयागंज, लोहट बाजार, पसरट्टा बाजार, कमला दाल मिल, काकोड़ी, धन सिंह नगला, कुंवरपुर, नगला बैरिया, कलवारी, तेहरा, शहजादपुर आदि स्थानों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें