भीषण गर्मी व तेज धूप में गमछा बोढकर जाते युवा।संवाद
- फोटो : samvad
भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 व अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को सुबह से ही गर्मी पड़ने लगी। दोपहर होते-होते गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। सूरज की तल्खी से लोगों का हाल-बेहाल था। दोपहर को तेज धूप और लू के कारण घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया। जरूरी कामों के लिए ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। सूरज की तेज तपन लोगों को परेशान कर रही थी। गर्म हवाओं से लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय करते हुए नजर आ रहे थे। धूप से बचने के लिए बाजारों में लोग गमछा, टोपी आदि का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। महिलाओं ने धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लिया। सड़कों पर आईसक्रीम व शीतल पेय पदार्थ विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड़ दिखाई दी।