फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कई घंटे बिजली रही गुल, लोगों का फूटा गुस्सा, देर रात किया हंगामा

Mon, 01 Apr 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रात को नौ बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश फूट गया। काफी संख्या में लोग शहर के घंटाघर पर पहुंच गए। जिसमें काफी महिलाएं भी शामिल थीं। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बिजली न आने पर घंटाघर पर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में लगातार कई घंटे तक बिजली गुल रहने से 31 मार्च की रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शहर के घंटाघर पर हंगामा किया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


31 मार्च को विद्युत विभाग ने शहर के मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से पोषित टाउन-वन फीडर पर अनुरक्षण व लाइन मरम्मत का कार्य किया गया था। जिसके चलते दिन में कई क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। जब रात को नौ बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश फूट गया। काफी संख्या में लोग शहर के घंटाघर पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें काफी महिलाएं भी शामिल थीं। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आपूर्ति बहाल होने के बाद यह सभी लोग यहां से वापस अपने-अपने घर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें