फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छिड़की खरपतवार जलाने की दवा, झुलस गई 12 बीघा आलू की पूरी फसल

Sun, 03 Dec 2023 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसान ने 12 बीघा खेत नकद पैसे देकर आलू की फसल के लिए लिया था। जब खेत में आलू उपज आया, तो उसमें उसने खतपतवार उपजने से रोकने और खतपतवार मारने की दवा छिड़क दी। दवा छिड़कने के बाद अब आलू ही झुलसने लगे।
विज्ञापन
आलू की झुलसी फसल - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान ने आलू की फसल में से खरपतवार को जलाने के लिए दवा छिड़की। दवा छिड़कने से खरपतवार के साथ आलू की पूरी फसल झुलस गई। जिससे किसान चिंता में आ गया। 

विज्ञापन




हाथरस के सहपऊ कस्बा में खतपतवार को जलाने की दवा छिड़कने से आलू की पूरी फसल झुलस गई। किसान ने इसकी शिकायत तहसील दिवस में की। पीड़ित किसान मोहल्ला अहेरियाना निवासी गीतम सिंह ने तहसील दिवस में इस बारे में लिखित शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित शिकायत में किसान ने कहा है कि उसने 12 बीघा खेत नकद पैसे देकर आलू की फसल के लिए लिया था। जब खेत में आलू उपज आया, तो उसमें उसने खतपतवार उपजने से रोकने और खतपतवार मारने की दवा छिड़क दी। दवा छिड़कने के बाद अब आलू ही झुलसने लगे। पीड़ित किसान ने दवा बेचने वाले दुकानदार एवं दवा बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें