पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या क्यों की ? पबजी खेलने की लत से तो नहीं जुड़ा है मामला ? छात्र मरने से पहले दीवारों पर सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... लिखकर आखिर किस बात की माफी मांग रहा था ? छात्र की आत्महत्या की वजह पढ़ाई या अन्य से तो नहीं जुड़ी हुई है ?
पोस्टमार्टम हाउस पर डी फार्मा के छात्र का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
संभल जिले के चंदौसी की आवास विकास कॉलानी निवासी 23 वर्षीय विनय पुत्र प्रवेश कुमार वर्मा शहर के माया इंस्टीट्यूट में डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वह दूसरी मंजिल पर रहता था। शुक्रवार की शाम उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला था।
पुलिस के मुताबिक छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या की थी। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
छात्र की पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या क्यों की ? पबजी खेलने की लत से तो नहीं जुड़ा है मामला ? छात्र मरने से पहले दीवारों पर सॉरी मम्मी, सॉरी पापा... लिखकर आखिर किस बात की माफी मांग रहा था ? छात्र की आत्महत्या की वजह पढ़ाई या अन्य से तो नहीं जुड़ी हुई है ?