जिला महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम में जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार पोषाहार का वितरण किया गया। वहीं इस दौरान कुपोषित बच्चों को चिन्हित भी किया गया। डीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पुष्टाहार वितरण का हाल जाना।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को पोषाहार वितरण के साथ-साथ बच्चों का वजन करके गंभीर कुपोषित बच्चों का चयन किया गया। 1712 केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पोषाहार का वितरण किया गया। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बच्चों का वजन किया।