फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नहीं खुला पोर्टल, स्थानांतरण के लिए नहीं हो सके आवेदन

Tue, 10 Jun 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजपदीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल नहीं खुलने से पहले दिन आवेदन नहीं हो सके। इस कारण शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस प्रक्रिया के तहत शिक्षक 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए नीति जारी की गई थी। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा सुरेंद्र तिवारी ने बीएसए को आदेश जारी किया था। इसके अनुसार सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने थे। पोर्टल नहीं खुलने से सोमवार को आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई।
ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति बीएसए कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून है। बीएसए द्वारा ऑनलाइन सत्यापन व ऑनलाइन डाटा लॉक करने की अंतिम तिथि 14 जून है। सूची जारी करने व स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की अंतिम तिथि 16 जून है। इस संंबंध में प्रभारी बीएसए शशिबाला का कहना है कि शासनादेश के अनुसार अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें