फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बस में फैलने से श्रद्धालु की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड पर सात जून को निजी बस में करंट उतरने से हुई श्रद्धालु की मौत व दो श्रद्धालुओं के झुलसे की घटना में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट मृतक संजय के भाई प्रेमपाल ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उनके भाई संजय परिवार व गांव के कई अन्य लोगों के साथ निजी बस से हरिद्वार, नगर कोट, वैष्णोदेवी आदि तीर्थ स्थानों की यात्रा करने गए थे। यात्रा पूरी करने के बाद सात जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे यह बस सभी यात्रियों को लेकर सादाबाद आ गई।
बस के चालक ने लापरवाही से बस को प्राइवेट बस अड्डे पर 33 हजार केवी की विद्युत लाइन के नीचे खड़ा कर दिया और उनके भाई संजय को बस की छत पर सामान उतारने के लिए चढ़ा दिया, जिससे उनका भाई लाइन की चपेट में आ गया और बस में भी करंट फैल गया। करंट से उनके भाई की मौत हो गई, जबकि पास खड़े यात्री देवेंद्र निवासी मई और मीना देवी निवासी कासिमपुर बल्देव जिला मथुरा झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें