फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 2.73 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्राॅप

Sun, 28 Jun 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार से शुरू होने जा रहा है। अभियान से पहले शनिवार को सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि यह विशेष अभियान 28 जून से शुरू होकर छह जुलाई तक संचालित किया जाएगा। पहला दिन बूथ दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले भर में 771 पोलियो बूथ और ट्रांजिट बूथ क्रियाशील रहेंगे, जहां सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
जो बच्चे पहले दिन किसी कारणवश बूथ पर नहीं आ पाएंगे, उन्हें कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए 514 हाउस-टू-हाउस टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को तलाशेंगी और उन्हें पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी।
विज्ञापन

पूरे जिले में 173 पर्यवेक्षक, 32 सेक्टर चिकित्सा अधिकारी और आठ जनपद स्तरीय अधिकारी लगातार बूथों और फील्ड टीमों की मॉनिटरिंग करेंगे। सीएमओ ने सहयोगी विभागों से समन्वय बनाते हुए सभी बूथों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें