फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras stampede: पुलिस जल्द लेगी मुख्य आरोपी मधुकर को रिमांड पर, करेगी पूछताछ

Mon, 15 Jul 2024 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

2 जुलाई को सिकंदाराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में सूरजपाल उर्फ साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 121 लोगों की जानें गई थीं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के बाद हुई भगदड़ मामले में पुलिस जल्द ही मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को रिमांड लेकर पूछताछ कर सकती है। 

विज्ञापन


पुलिस जल्द ही रिमांड में लेकर मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर से कुछ अहम जानकारी हासिल करेगी। इसे लेकर पुलिस विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इधर, पुलिस की टीमें कई प्रांतों में आयोजकों की तलाश में दबिशें दे रही है। 

उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई को सिकंदाराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में सूरजपाल उर्फ साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मची थी। इस भगदड़ में 121 लोगों की जानें गई थीं। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस इस मामले में अहम जानकारी जुटाने के लिए जल्द ही मुख्य आरोपी को रिमांड में ले लेगी। पुलिस ने तैयारी शुरु कर दी है। इधर, पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में कई प्रांतों में दबिश बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें