फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किशोरी एवं युवक को साथ ले गई महाराष्ट्र पुलिस, पति-पत्नी की तरह रहते मिले

Tue, 06 Jan 2026 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महाराष्ट्र के एक थाने में रसगवां के एक युवक के नाम नाबालिग किशोरी का बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस दोनों को पकड़ कर महाराष्ट्र ले गई। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : X / @DGPMaharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र पुलिस गांव पहुंची। पति-पत्नी की तरह रह रहे युवक व किशोरी को साथ ले गई। युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर लाने की रिपोर्ट दर्ज थी।

विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां निवासी एक युवक कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से एक किशोरी को लेकर आया और गांव में रहने लगा। 6 जनवरी सुबह महाराष्ट्र के एक थाने की पुलिस कोतवाली पहुंची। इसमें एक उपनिरीक्षक, सिपाही एवं महिला सिपाही शामिल थी। सभी कोतवाली पुलिस को लेकर रसगांव पहुंचे। जहां पर दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहते हुए मिले। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मंयक चौधरी ने बताया कि महाराष्ट्र के एक थाने में रसगवां के एक युवक के नाम नाबालिग किशोरी का बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज थी। इसी के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस दोनों को पकड़ कर महाराष्ट्र ले गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें