फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्ची से छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने छोड़ा, आरोपी धमकी देकर फरार, मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Apr 2025 09:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

31 मार्च रात को ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। छूट जाने के बाद आरोपी पीड़ित बालिका के घर पहुंचा और धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसायन कस्बे के एक मोहल्ले में 31 मार्च को एक युवक घर के सामने खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। सरकारी कार्यालय के खंडहर में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लोगों को आता देख कर बच्ची को छोड़ कर वहां से भाग गया। एसपी से शिकायत के बाद इस मामले में 22 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन


मासूम के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने 31 मार्च रात को ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। छूट जाने के बाद आरोपी पीड़ित बालिका के घर पहुंचा और धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के 22 घंटे बाद विभिन्न धाराओं के तहत युवक के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है।
 
31 मार्च शाम छह बजे के करीब एक मोहल्ले में छोटे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। उसी वक्त मोहल्ले का एक युवक तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर पास में बने हुए सरकारी विभाग के खंडहर में ले गया। बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। साथ में खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना बच्ची की मां को दी। मां ने बच्ची के पिता को वहां भेजा। बच्ची के पिता को खंडहर की तरफ दौड़ते देख मोहल्ले के लोग भी उसी ओर दौड़े। कई लोगों को आता देख आरोपी युवक बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार की तहरीर 1 अप्रैल सुबह सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रसारित होने लगी। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा से इसकी शिकायत की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने लगभग 22 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की है। अब आरोपी की तलाश जारी है। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें