लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बैरंग लौटी
कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ को रात में मिली थी लूट की सूचना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लूट की सूचना के बाद दौड़ी हाथरस गेट पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। मौके पर न तो पीड़ित मिला और न ही सूचना देने वाला कोई व्यक्ति मिला।
बुधवार की देर शाम को कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ संजीव कुमार शर्मा को फोन पर सूचना मिली कि एक महिला से बाइक सवार बैग लूट कर ले गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही एसएचओ दलबल के साथ फोन पर बताए गए स्थान पर पहुंचे। यहां पर कोई नहीं मिला। आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी लूट की घटना होने के बारे में नहीं बताया।
पुलिस लहरा रोड पर भी पहुंची, यहां पर भी इस प्रकार की कोई घटना होने की बात किसी ने नहीं बताई। जिसके बाद पुलिस लौट आई। एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि एक लूट की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जाकर देखा तो लोगों ने ऐसी कोई घटना न होने की बात कही। फोन करने वाला भी नहीं मिला। किसी ने झूठी सूचना दे दी थी, लेकिन हमारा फर्ज है कि सूचना पर एक्शन लिया जाए, इसी कारण मौके पर गए थे।