फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सहपऊ के मानिकपुर में बनेगी पुलिस चौकी, डीएम को भेजा प्रस्ताव

Tue, 04 Mar 2025 03:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राम मानिकपुर में जिला पंचायत की कुछ भूमि खाली पड़ी है। यहां तक जाने के लिए पक्की सड़क भी है। यह भूमि जलेसर रोड रेलवे स्टेशन एवं सहपऊ थाना क्षेत्र के निकट भी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सहपऊ की पुलिस चौकी मानिकपुर के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। इसका प्रस्ताव उपजिलाधिकारी सादाबाद संजय कुमार ने जिलाधिकारी को भेजा है। 

विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि प्रस्ताव के अनुसार ग्राम मानिकपुर में जिला पंचायत की कुछ भूमि खाली पड़ी है। यहां तक जाने के लिए पक्की सड़क भी है। यह भूमि जलेसर रोड रेलवे स्टेशन एवं सहपऊ थाना क्षेत्र के निकट भी है। पूर्व में भी जिला पंचायत द्वारा इस स्थान पर पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सहकारी समिति बनाने के लिए अनापत्ति दी गई है, जिनके भवन निर्मित हैं एवं कार्यालय संचालित हैं। 

यह स्थान चौकी के लिए उपयुक्त है और इसके स्थापित हो जाने से न केवल जिला पंचायत की भूमि को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी, बल्कि दिल्ली-कोलकाता रेलवे मार्ग के निकट होने के कारण शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें