धरना-प्रदर्शन के बाद ज्ञापन देते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ हो रहीं घटनाओं के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले का भी विरोध किया।
जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम के नेतृत्वप में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मथुरा जिले में 15 दिन में तीन घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा मेरठ जिले की सरधना तहसील के गांव कालिंद्री में बरातियों के साथ मारपीट और लूटपाट कर बरात नहीं चढ़ने दी गई।
सांसद चंद्रशेखर आजाद मथुरा में तीन स्थानों पर जा रहे थे, वहां उनके काफिले पर हमला किया गया। यह वारदातें प्रदेश सरकार की मानसिकता को दर्शा रही हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, मुस्तकीन, अशोक कुमार, भगत सिंह, रामजीत, युवराज सिंह, रंजीत, योगेंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, कृष्णा सागर आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद