फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटेरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

नया मिल कंपाउंड में हुई लूट के मामले में बदमाशों की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नया मिल कंपाउंड में हुई लूट की घटना के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाल रही है। मीटर रीडर बनकर घर में घुसे बदमाशों ने मां-बेटी से तमंचे के बल पर आभूषण और नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की दोपहर को प्रेमप्रकाश अग्रवाल निवासी नया मिल कंपाउंड की पत्नी और बेटी घर पर अकेली थी। यहां पर दो लोगों ने खुद को मीटर रीडर बताया और घर के अंदर दाखिल हो गए। यहां पर बदमाशों ने मां बेटी को बंधक बनाया और फिर आभूषण व 50 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस घटना वाले दिन से छानबीन में लगी है, लेकिन तीन दिन बीतने पर भी अभी खाली हाथ ही है। यहां पर अब आस-पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया मिल कंपाउंड में हुई लूट की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे। घटना स्थल के आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी देखा जा रहा है।
-प्रवेश राणा, एसएचओ कोतवाली सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें