फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल खरीदने को लेकर विवाद, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फल खरीदने के विवाद में जमकर मारपीट
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, बाद में दोनों पक्षों में हुई सुलह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मंडी समिति परिसर में आम के रेट को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। यहां पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस मारपीट करने वालों को थाने ले आई, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
शुक्रवार की सुबह कछपुरा निवासी दो युवक मंडी से फल खरीदने के लिए आए। यहां पर दुकानदार से आम के रेट लिए। इसे लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच रेटों को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दुकानदार ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। कुछ देर के लिए तो मंडी में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 डायल पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को उठाकर थाने ले आई। यहां पर दोनों की ओर के लोग पहुंच गई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद आपसी सुलह समझौते से मामले को शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें