फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विज्ञापन
सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बच्चों को मिशन शक्ति से रूबरू कराते उपनिरीक्षक भारती सिंह, जोगे? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत पुलिस अफसरों ने छात्राओं को जागरूक किया। उपनिरीक्षक भारती सिंह और जोंगेंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076 आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी भी छात्रा के साथ कोई घटना या हरकत की जाती है तो छात्राएं उससे अपने परिजनों, शिक्षकों व पुलिस को बताएं, ताकि समय रहते सुरक्षा की जा सके। प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने छात्राओं से किसी भी गलत प्रवृत्ति से दूर रहने के लिए कहते हुए सिर्फ शिक्षा और संस्कारों को ग्रहण करने की अपील की। मौके पर प्रबंधक रामेश्वर सिंह जैसवाल व अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें