फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को हरियाणा से बरामद कर लिया है। हालांकि, पुलिस के सामने युवती ने अपनी मर्जी से जाने और शादी करने की बात कही है। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।
हलका इंचार्ज एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की मां ने इस मामले में तहरीर दी थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उन दोनों को हरियाणा के एक शहर से बरामद किया था। कोतवाली में आने के बाद प्रेमिका ने कहा कि वह दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छह माह पूर्व हरियाणा के एक न्यायालय में शादी कर ली है। दोनों ने न्यायालय के अभिलेख भी पुलिस के सामने प्रस्तुत कर दिए। उससे पहले युवती की मां ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने उसे उसके प्रेमी को सौंप दिया। वह दोनों कोतवाली से हरियाणा के लिए चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें