फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में 28 अप्रैल को एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस मामले की रिपोर्ट सादाबाद कोतवाली पर बृहस्पतिवार की शाम को दर्ज कर ली गई। इस घटना में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 29 अप्रैल को क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि 28 अप्रैल की शाम को उसकी नाबालिग पुत्री पड़ोसी के घर गई थी। वहां से लौटते वक्त दो युवक मुकेश व सौरभ ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर थाना सादाबाद में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें