फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य की बाइक छोड़ने के लिए पुलिस ने मांगे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली में शनिवार की रात को एक पुलिस कर्मी द्वारा लावारिस हालत में मिली बाइक को छोड़ने के नाम पर दो हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। यह बाइक एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की थी। सदस्य ने इसकी शिकायत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमंत किशोर सिंह से की तो वह अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने इस बारे में थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह से बात की। इसे लेकर थाने में शोर-शराबा भी हुआ।
आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि से बात करते समय आरोपी पुलिस कर्मी नशे की हालत में था। उन्होंने रुपये मांगने को लेकर पुलिस कर्मी को जमकर खरी-खोटी सुनाईं। उन्होंने थानाध्यक्ष से इस पुलिस कर्मी के शराब के नशे में होने की शिकायत की और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि अगर शराबी पुलिस कर्मी खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे। इधर, थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह का कहना है कि लावारिस हालत में एक व्यक्ति की बाइक मिली थी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इस बाइक को छुड़ाने के लिए आए थे। कोतवाली में किसी भी प्रकार का कोई हंगामा नही हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें