फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की नाक काटने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की नाक काटने के आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पत्नी की नाक काटने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के किला गेट लहरा वाली गली निवासी इकबाल पुत्र गुलशेर खान ने अपनी बेटी खुशबू की शादी करीब छह साल पहले नासिर उर्फ विक्की पुत्र बन्ने खां निवासी किंदौली के साथ की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसे परेशान करने गला।
विज्ञापन

दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर खुशबू के साथ मारपीट करता। सोमवार की सुबह पति ने खुशबू के साथ मारपीट की और आरोपी पति ने चाकू से उसकी नाक काट दी। परिजनों ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें