फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खैर की सड़कों पर खंभे और ट्रांसफार्मर बने जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र में सड़क के बीच, किनारे पर लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। मुख्य बाजार से लेकर मोहल्लों तक कई स्थान ऐसे हैं, जहां बिजली विभाग की लापरवाही लगातार हादसे करवा रही है लेकिन विभाग अनदेखी किए हुए है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में कलेक्टरगंज के पास स्थित हाईटेंशन लाइन का खंभा बीच सड़क के बेहद नजदीक सिर्फ डेढ़ फीट की दूरी पर लगा हुआ है, यहां से कोई बड़ी गाड़ी गुजरती है तो बाइक और पैदल चलने वालों के लिए रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है। इसी स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एक हादसे में बाइक सवार की पत्नी और बेटी की मौत भी हो चुकी है।
तिरंगा और सुभाष चौक पर बीच में खड़े हैं खंभे

तिरंगा चौक पर लाइन उतारे जाने के बाद खंभा नहीं हटाया गया है, जो अब बीच सड़क पर आ गया है, जिससे हादसे का हर समय खतरा बना रहता है। सुभाष चौक पर सड़क के सहारे खंभा भी जानलेवा बना हुआ है। मोहल्ला मुसलमानान में स्थिति और भी खतरनाक है। यहां पतली गली में लगा खंभा इतना झुका हुआ है कि बंच केबल मकानों से सटकर गुजर रही हैं। इसकेअलावा, कई स्थानों पर पुराने और टेढ़े खंभे, जिनसे बिजली लाइनें हट चुकी हैं, अभी भी जस के तस खड़े हैं और सड़क में बाधा पैदा कर रहे हैं। इससे आने-जाने वालों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

करवन नदी सहित कई स्थानों पर झुके ट्रांसफार्मरों के तार

करवन नदी सहित कस्बे के कई इलाकों में ऐसे ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जिनके सेफ्टी-जाल (सुरक्षा जाल) झुक चुके हैं और 11,000 वोल्ट की लाइन को छूने की स्थिति में हैं। यह कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। बावजूद इसके, इनकी मरम्मत या बदलाव को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई बार इस समस्या की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन खतरनाक विद्युत संरचनाओं को तुरंत दुरुस्त नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
हाईटेंशन के खंभे बदलवाना विशेष परिस्थिति में

खैर एसडीओ योगेंद्र सिंह का कहना है की हाईटेंशन लाइन के पोल बदलना विद्युत विभाग विशेष परिस्थिति में करता है, जब किसी कंपनी, विधायक या संसद द्वारा जारी एस्टीमेट जमा कर दिया जाए उसी के आधार पर लाइन को हटाना अथवा अंडरग्राउंड करना संभव है, जल्द ही कस्बा क्षेत्र में लगे हुए अतिरिक्त पोलो को हटवाने का कार्य करेगा। वर्ष 2026-27 की योजना में नगर क्षेत्र में लगे हुए ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जालों का दोबारा बनवाया जाना सुनिश्चित होगा। मोहल्ला मुसलमानान जल्द ही मकान को छूने वाली बंच की समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें