फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गड्ढे में मिले ऑक्सीजन सिलिंडर जैसे प्लास्टिक टैंक

Fri, 04 Sep 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में गढ्डे में मिले ऑक्सीगजन गैस के सिलिंडर। स्रोत : विभाग - फोटो : Department
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव बास अमरू बंबा के निकट बृहस्पतिवार को उस समय खलबली मच गई, जब सड़क किनारे हो रहे एक गड्ढे में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जैसे दिखाई देने वाले कई प्लास्टिक के सिलिंडर नजर आए। सिलिंडरों को देखकर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में पड़े प्लास्टिक के सिलिंडरों की जांच शुरू की। पहली नजर में ये सामान ऑक्सीजन गैस सिलिंडर जैसा दिखाई दे रहा था, जिसके चलते लोगों में कौतूहल बना हुआ था। जांच में पता चला कि गड्ढे में पड़े प्लास्टिक के सिलिंडर ऑक्सीजन गैस सिलिंडर नहीं थे। ये वाटर प्लांट में पानी को साफ करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फिल्टर टैंक थे। मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ भी धीरे-धीरे हट गई। पुलिस ने भी स्थिति स्पष्ट होने के बाद राहत की सांस ली और लोगों से बिना जानकारी के किसी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें