फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारी जी का दर्शन के लिए जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बिहारी जी का दर्शन करने वृंदावन जा रहे एक युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के देवर रविशंकर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम रहशुपुर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ निवासी अमन पुत्र वेदप्रकाश बृहस्पतिवार की शाम अपनी बुआ मृदुला देवी पत्नी गिर्राज किशोर निवासी नगला मंदिर अलीगढ़ को अपनी बाइक पर बैठा वृृंदावन बिहारी जी के दर्शन के लिए जा रहा था। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कन्या गुरुकुल एवं एबीजी हॉस्पिटल के बीच जैसी ही पहुंचे सामने से आ रहे एक ट्रक के टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर लिया और घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें