कैटरिंग के रुपये मांगने पर युवकों को पीटकर किया लहूलुहान
इगलास रोड पर विद्यानगर में हुई वारदात, पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में कराया इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव विद्यानगर में कैटरिंग के रुपये मांगने गए नगला सड़क निवासी दो युवकों के साथ मारपीट की गई, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
अभिषेक पुत्र राजू और पुष्पेेंद्र पुत्र किशन सिंह निवासीगण नगला सड़क कैटरिंग के काम करते हैं। इनके हजारों रुपये विद्यानगर निवासी एक व्यक्ति पर हैं। आरोप है कि वह रुपये नहीं दे रहा है। दोनों लोग मंगलवार की देररात को विद्यानगर से अपने रुपये लेने गए थे। इसी बात को लेकर संबंधित व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसने दोनों युवकों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में दिखाया गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।