नरेंद्र सिंह बाइक से सादाबाद जा रहे थे। रास्ते में गांव नगला परसू के चौराहे के पास लघुशंका करने के लिए वह रुके। इस बीच समदपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
खड़ी बाइक में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल के परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन
सहपऊ के गांव बागपुर निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र सिंह गुतहरा में एक दूध की डेयरी पर कार्यरत हैं। 7 नवंबर को वह बाइक से सादाबाद जा रहे थे। रास्ते में गांव नगला परसू के चौराहे के पास लघुशंका करने के लिए वह रुके।
इस बीच समदपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए आगरा ले गए हैं। पुलिस ट्रैक्टर व बाइक अपने साथ कोतवाली ले आई थी।