सूबेदार घर बनाने के लिए सरिया एवं सीमेंट के लिए गूगल पर किसी डिस्ट्रीब्यूटर को खोज रहे थे। कुछ देर बाद उनके पास सुखदेव मिश्रा का फोन आया। फोन करने वाले कहा कि वह उन्हें सरिया एवं सीमेंट उपलब्ध करा देगा। इसके एवज में ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा।
सेना में कार्यरत सूबेदार से एक शातिर ने खुद को बिल्डिग मैटेरियल का डिस्ट्रीब्यूटर बताकर 574770 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सैल से की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साइबर थाने में सेना में सूबेदार पद कार्यरत बनवारी लाल ने लिखित शिकायत की है। शिकायत में उसने लिखा है कि वह इस समय सेना में अरुणाचल प्रदेश में सूबेदार पर कार्यरत है। घर बनाने के लिए सरिया एवं सीमेंट के लिए गूगल पर किसी डिस्ट्रीब्यूटर को खोज रहे थे। कुछ देर बाद उनके पास सुखदेव मिश्रा का फोन आया। फोन करने वाले कहा कि वह उन्हें सरिया एवं सीमेंट उपलब्ध करा देगा। इसके एवज में ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा।
बनवारी लाल उसकी बातों में आ गए। अलग-अलग तारीखों में 574770 रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। घर पर सामान नहीं पहुंचा तो ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।