फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जाम में बेहोश होकर गिरा व्यक्ति, उनके हाथ पर से पहिया चढ़ाकर निकल गए वाहन

Thu, 25 Apr 2024 11:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नयागंज बाजार में बड़ी संख्या में ई रिक्शा और ढकेल आ गए। इसके चलते बाजार में जाम लग गया। जाम इतना जबर्दस्त था कि पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची थी। युवक जाम में फंस गया। वह तेज गर्मी सहन नहीं कर पाया और बेहोश होकर गिर गया। 
विज्ञापन
जाम में बेहोश होकर गिरे व्यक्ति के हाथ के ऊपर से बाइक निकालकर जाता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ नगर के नयागंज, बड़ा बाजार और चूड़ी मार्केट में लगने वाला जाम राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। 25 अप्रैल की दोपहर में नयागंज बाजार में लगे जाम में फंसे एक एक व्यक्ति गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर गए, लेकिन अफसोस की बात है कि उनकी मदद करने की बजाय दोपहिया वाहन चालक जल्दबाजी में उनके हाथ पर होकर वाहन निकालने लगे। इस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल की दोपहर को नयागंज बाजार में बड़ी संख्या में ई रिक्शा और ढकेल आ गए। इसके चलते बाजार में जाम लग गया। जाम इतना जबर्दस्त था कि पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची थी। 50 वर्षीय तेजवीर सिंह जाम में फंस गए। वह तेज गर्मी सहन नहीं कर पाए और बेहोश होकर गिर गए। 

कुछ बाइक तो उन्हें बचाकर निकल गईं, लेकिन कुछ ने जल्दबाजी में उनके हाथ से ही पहिया चढ़ाकर निकलने की जगह बनाई। बाद में कुछ लोगों ने बेहोश हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। वहां दो घंटे तक उपचार के बाद उन्हें होश आया। गौरतलब है कि नगर में जाम की समस्या को लेकर अमर उजाला ने दो दिन पूर्व ही खबर प्रकाशित की थी, फिर भी नगर पालिका प्रशासन हरकत में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें