फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर कीर्तन की तैयारी में जुटे पंजाबी समाज के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह महाराज के 358वेंं प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन का आयोजन 14 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां हो रही हैं। शहर में सतनाम वाहेगुरु की गूंज सुनाई दे रही है। सिख समाज के लोग नगर कीर्तन की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा नानक देव दरबार से 26वां विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर पूरे शहर में लाउडस्पीकर लगा दिए गए हैं, जिसमें शबद कीर्तन गूंज रहा है। इसके साथ ही लोहड़ी को लेकर भी रविवार को तैयारी की गईं। लोहड़ी की शाम गुरुद्वारे पर बैंड बाजे व ढोल के साथ गिद्दा का आयोजन होगा। शहर के पंजाबी समाज के लोग इसमें शामिल होंगे। 14 जनवरी को निकाले जाने वाले कीर्तन में लुधियाना का बैंड, पटियाला की झांकी द्वारा करतब, दिल्ली के अखाड़ा हर गोविंद द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा आगरा व अलीगढ़ की मंडली द्वारा विशेष संकीर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


बयान
इस साल के नगर कीर्तन को हमेशा की तरह भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारी की गई है। स्थानीय बैंड के साथ बाहरी बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
ज्ञानी हरपाल सिंह, मुख्य ग्रंथी।





विशाल नगर कीर्तन की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार बहुतायत संख्या में जनपद ही नहीं बाहर से भी समाज के लोग इसमें शामिल होंगे।
हरवंश बल्ले, मुख्य कार्यकर्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें