फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: युवा नौकरी के लिए कोतवाली में ही भरवा सकेंगे मुफ्त ऑनलाइन फॉर्म, लगेगा कंप्यूटर

Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसडीम संजय कुमार ने कंप्यूटर के लिए अलग रूम बनवाने के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिए। प्रस्ताव पारित कर एक अलग से कमरा का निर्माण करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
सहपऊ थाने पहुंचे एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा 11 जनवरी को सहपऊ कोतवली में पहुंचे। इस बीच उन्होंने प्रभारी कोतवाली को छोटा खेल स्टेडियम बनाने के लिए सुझाव दिया। साथ ही कहा कि जो युवा नौकरी अथवा शिक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं उनके लिए एक कंप्यूटर लगाय जाए। उन्हें यह सुविधा मुफ्त दी जाए।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी को अलग से एक कंप्यूटर की व्यवस्था करने के लिए कहा। इस दौरान एसडीम संजय कुमार ने कंप्यूटर के लिए अलग रूम बनवाने के लिए नगर पंचायत को निर्देश दिए। प्रस्ताव पारित कर एक अलग से कमरा का निर्माण करवाने के लिए कहा।

इस बीच उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यवाहक तहसीलदार अंजलि सिंह, कोतवाली प्रभारी ललित कुमार शर्मा, संतोष कुमार, एसआई कृष्णकांत शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें