फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने जोती विधवा महिला की बाजरा की फसल

विज्ञापन
गांव बिचपुरी में दबंग सहखातेदार द्वार जोती गई बाजरा की फसल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कजरौठी के मजरा बिचपुरी में बाजरा की बोई गई फसल को दबंग सह खातेदार ने जबरन जोत दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव लोकेरा कजरौठी निवासी नीतू पत्नी स्व. चंद्रपाल सिंह ने एसडीएम राजेश कुमार को सौंपे पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी कृषि भूमि मौजा बिचपुरी में शामिलात है। उसने अपनी शामिलात भूमि में से अपने हिस्से की कृषिभूमि पर बाजरा की बुवाई तीन दिन पहले की थी, लेकिन उसके सहखातेदार ने उसके हिस्से में बोई गई बाजरा की फसल को मंगलवार की सुबह को ट्रैक्टर के जरिये जोत दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो यह सह खातेदार उसके साथ झगड़ा फसाद करने पर आमादा हो गया। उसने दोबारा खेत पर आने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वह बेसहारा और विधवा महिला है। एसडीएम ने एसएचओ को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें