फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार्य बहिष्कार व हड़ताल के चलते लोगों ने झेला बिजली संकट

Fri, 17 Mar 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर शुरू हुए कार्य बहिष्कार का खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिलेभर में कई स्थानों पर लाइनों में हुए फॉल्ट के चलते लोगो को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। वहीं कार्यालय में काम के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। खास बात यह है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में है। अब गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। आए दिन बिजली सिस्टम ओवर लोड हो रहे हैं। लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को बिजली गुल का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को शहर व देहात बिजलीघरों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। वहीं कार्यालय में बिल जमा करने व अन्य काम के लिए आए उपभोकओं के काम नहीं हुए। कार्यलय खाली पड़े रहे। इस कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
बिजली का बिल जमा करने के लिए आए हैं। यहां काउंटर बंद पड़ा है। इस कारण लौटकर जाना पड़ रहा है। हड़ताल के साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का भी अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। - ताराचंद्र, उपभोक्ता
विज्ञापन

अब बिल जमा का काम नहीं हो रहा है। फिर बाद में पेनल्टी लगाकर बिल मांगा जाएगा। बिल जमा न होने के कारण लौटकर जाना पड़ रहा है। काफी परेशानी हो रही है। - नेपाल सिंह, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें