फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज धूप और लू का शिकार हो रहे लोग

विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती मरीज।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, घबराहट और चक्कर आने से पीड़ित 40 मरीज पहुंचे। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, घबराहट और चक्कर आने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को ऐसे करीब 40 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इस तरह के अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ होने पर उन्हें घर भेजा गया। चिकित्सक मरीजों को गर्मी से बचाव और लगातार पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
-

यह लक्षण आ रहे सामने

-उल्टी-दस्त।

-कमजोरी महसूस होना।

-शरीर में पानी की कमी होना।

-चक्कर आना।

-घबराहट या बेचैनी होना।

बचाव के उपाय-

-तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।

-धूप में सिर पर टोपी-गमछा आदि का इस्तेमाल करें।

-खूब पानी पीएं, शरीर में पानी की कमी न होने दें।
-तरल पदार्थों का सेवन करें।

-मौसमी फलों व सब्जियों का सेवन करें।

-बाहर का खाना खाने से बचें।

-परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से बचें।

वर्जन-

तेज धूप व लू के कारण गर्मी जनित रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में रविवार को अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, घबराहट, चक्कर की शिकायत लेकर आए। लोगों को धूप व लू से बचाव रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. गोपाल वर्मा, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें