फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फर्जी मां-पिता खड़े कर अगवा बच्चे खरीदने वालों को करा देता था गोदनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी राज्यों से बच्चे अगवा कर दक्षिण भारत के राज्यों में बेचने वाले गिरोह के सरगना मल्लिकार्जुन राव से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य अगवा बच्चों के फर्जी मां-बाप तैयार करते और खरीदने वाले निसंतान दंपती को उनसे गोदनामा करा देते थे। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गत 16 मई को गिरोह के सरगना वोडेडा मल्लिकार्जुन राव निवासी डी एनओ 13-11-17 कास्पा गली, गबारापल्लम अन्नकापल्ली मूल निवासी आफिसर कालोनी थाना गाजूवाका विशाखापट्टनम को आंध्रप्रदेश के पडेरु बस स्टाॅप से गिरफ्तार किया और उसे 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को हाथरस पहुंची। रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।

पूछताछ के दौरान मल्लिकार्जुन राव ने बताया कि आंध्रप्रदेश में वह एक एनजीओ से जुड़ा है और एनजीओ को खान-पान और अन्य सामान की आपूर्ति करता है। इस दौरान कई ऐसे लोग संपर्क में आते हैं, जो निसंतान होते हैं। साथ कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनके रिश्तेदार निसंतान होते हैं। ऐसे लोगों को यह बच्चा दिलाने की बात करता है। उन्हें यह नहीं बताया जाता कि बच्चे को अगवा किया गया है। वह उनके फर्जी मां-बाप खड़े कर मिलवाता और उनसे बच्चे का गोदनामा खरीदने वालों को करा देता था। अभी तक नौ बच्चों को बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस गिरोह से मिली जानकारी के आधार पर बच्चों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जागेश्वर कॉलोनी से किया गया था कशिश का अपहरण

गत नौ मई की शाम कोतवाली सदर बाजार के मुरसान गेट क्षेत्र की जागेश्वर कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहे कशिश (4) का अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में कशिश के बाबा सत्यप्रकाश गोस्वामी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस तरह हुआ घटना का खुलासा

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने घर के पास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ,महाराष्ट्र सहित कई राज्यों तक होती हुई आंध्रप्रदेश पहुंची। पुलिस टीम ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से बच्चे को सकुशल बरामद किया और मोनू पाठक निवासी जागेश्वर कॉलोनी गली नंबर दो, उसकी पत्नी नेहा पाठक, मैद्दी पाटला राघवेन्द्र, सुब्बा लक्ष्मी पत्नी मैद्दी पटला निवासी संत कालोनी राम अर्जुनपुरम, थाना रिम्स जनपद कडप्पा आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

मल्लिकार्जुन और राघवेंद्र एक दूसरे को बता रहे सरगना

हाथरस। पुलिस के अनुसार वोडेडा मल्लिकार्जुन राव ने पुलिस पूछताछ के दौरान गिरोह का सरगना होने से इन्कार किया है और पूर्व में गिरफ्तार मैद्दी पाटला राघवेंद्र ने मल्लिकार्जुन राव को गिरोह का सरगना बताया है। पुलिस भी इसे ही सरगना मान रही है। पुलिस का कहना है कि यह पहले भी बच्चा चोरी के मामले में आंध्र प्रदेश में गिरफ्तार हो चुका है।

-मुख्य सरगना मल्लिकार्जुन से पूछताछ के लिए उसे फिर से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। उससे मिली जानकारी के आधार पर कुछ अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अशोक कुमार , एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें