संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वर्तमान में स्वदेशी ही भारत की आर्थिक संपन्नता का एकमात्र समाधान है। अपने आसपास उत्पादित वस्तुओं का उपयोग ही भारत को आत्मनिर्भर बना सकता है। जैविक कृषि किसान को संपन्न और हमको स्वस्थ बना सकती है, इसलिए लोकल को वोकल का स्वप्न अब साकार होने की तरफ है, जो भारत के रोजगार संकट का एकमात्र समाधान है।
यह बातें स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने शनिवार को आयोजित परिसंवाद में नगर के युवाओं, व्यवसायियों और किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चीन भारत का सबसे बड़ा शत्रु है। उसकी वजह से भारत को प्रतिवर्ष 64 करोड़ डॉलर का व्यापार का घाटा हो रहा है। चीन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वह हमारा विरोध करता रहता है। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सयोजक अमितेश अमित भी मौजूद अध्यक्षता डॉ. राजीव अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के अजय राघव, डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रभुदयाल कुशवाहा, नरेंद्र बंसल ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में रोजगार भारती के जिला संयोजक सौरभ गुप्ता, ग्राहक पंचायत से अनूप अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के दुर्गेश वार्ष्णेय , सूरजभान आर्य, सुरेशचंद्र गुप्ता, बुद्धसेन आर्य, सुनील अग्रवाल ने कश्मीरी लाल का अभिनंदन किया।
पूर्व छात्र परिषद से देवेंद्र वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, मनीष चांदगोठिया ने स्वागत किया। इस मौके पर देवेंद्र मोहता, विपुल सिंघानिया, अजय राघव, अभय अग्रवाल, अजय कुलश्रेष्ठ, मुकेश बंसल, सुभाष आर्य आदि थे। संचालन मनोज अग्रवाल राया वालों ने किया। 42 हजार रुपये की राशि जिला टीम ने कश्मीरी लाल को भेंट की। मनोज अग्रवाल राया वालों को प्रांत का प्रचार प्रमुख और नरेंद्र बंसल को नगर संयोजक बनाया गया।