फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: करंट से मोर की मौत, निकली शव यात्रा, हुआ मुंडन, अब तेरहवीं कराने की तैयारी

Fri, 20 Dec 2024 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टी लाइन के करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर का मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस पर शोक जताया और उस मोर के शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
मोर की मौत पर शोक व्यक्त करते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पक्षी मोर की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने मोर की शव यात्रा निकाली। अंतिम संस्कार के बाद लोगों ने मुंडन भी कराया। अब मोर की तेरहवीं कराने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में 19 दिसंबर देर शाम एचटी लाइन के करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर का मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस पर शोक जताया और उस मोर के शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोर की शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इसके बाद पांच लोगों ने मुंडन भी कराया। अब मोर का त्रयोदशी संस्कार करने की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें