नाले में एक मजदूर का शव मिला। शव की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के तरफरा रोड स्थित नाले में पुलिया के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त 55 वर्षीय रामबाबू कुशवाहा निवासी अहियापुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामबाबू मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।