फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस अफसर अंजुम बी ने सहपाठी पंकज से की कोर्ट मैरिज

Sat, 25 Aug 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
शादी के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पति के साथ खड़ी अंजुम बी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा। मौका था, कलेक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी अंजुम बी की शादी का। पीसीएस अधिकारी अंजुम बी कुछ समय पहले  जिले में ही सासनी में एसडीएम रह चुकी हैं। बचपन के दोस्त पंकज कुमार सिंह के साथ कोर्ट मैरिज के बाद वे काफी खुश दिख रहीं थीं।   
विज्ञापन


अंजुम बी का कहना था कि वह पीलीभीत की रहने वाली हैं। पंकज और वह एक दूसरे को काफी समय से चाहते हैं। अब यह रिश्ता शादी में तब्दील हो गया है। बताया कि पंकज लखनऊ के एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वह भी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं।

अंजुम ने बताया कि वह और पकंज साथ पढ़े हैं। उन्होंने साथ कंप्टीशन की तैयारी भी की है। उनकी शादी के मौके पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी काफी खुश दिखाई दिए। इन दोनों की शादी पर कलेक्ट्रेट में जमकर मिठाई बांटी गई। दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें