फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा के दर्शन को उमड़े लोग

Sat, 25 Aug 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
हाथरस में यात्रा में शामिल अस्थि कलश। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार की शाम चार बजे हाथरस पहुंची। भाजपाइयों ने पूर्व पीएम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपाई उतावले नजर आए। भाजपाइयों के अलावा अन्य लोगों ने रथ में विराजमान अटल जी के अस्थिकलश के दर्शन किए। 
विज्ञापन


कलश यात्रा ने सादाबाद होते हुए हाथरस में सादाबाद गेट से प्रवेश किया। कलश यात्रा में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति और प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा साथ चल रहे थे। सादाबाद गेट पर चेयरमैन आशीष शर्मा, पूर्व सांसद बंगाली सिंह, डॉ. राजेश आदि ने पुष्पवर्षा की। सासनी गेट पर रमेशचंद्र आर्य और सुनीत आर्य ने श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व गोविंदपुर पर सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सादाबाद चेयरमैन रविकांत, जिला प्रभारी अंजुला माहौर के अलावा डॉ. अविन शर्मा, अखिलेश गुप्ता, नंदिनी देवी, गोता गौड़, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरवेश गौतम, उपाध्यक्ष कप्तान सिंह ठेनुआं, चौधरी रामकुमार, रामवीर सिंह भैयाजी ने श्रद्धांजलि दी।

शहर में आगमन पर शहर की नगराध्यक्ष मूलचंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में आगरा रोड गिजरौली पर अटल अस्थि कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई। काफी भाजपाई इस कलशयात्रा के साथ पैदल चले। भाजपाइयों में मुख्य रूप से मोरमुकुट गुप्ता, अशोक गोला, देवेंद्र शर्मा, राकेश अनाड़ी, रमेश राजपूत, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, अंकित गौड़, शुभम गोस्वामी, सभासद प्रमोद शर्मा, प्रदीप शर्मा आदि काफी भाजपाई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें