फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 14 मई को 20 केंद्रों पर होगी पीसीएस परीक्षा

Thu, 16 Mar 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलेंक्ट्रेट सभागार में संबध बैठक लेतीं डीएम अर्चना वर्मा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जिले में 14 मई को 20 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम अर्चना वर्मा ने बैठक की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने बताया कि उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा पीसीएस (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 14 मई को दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दोपहर 2:30 बजे से 04:30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा के लिए जनपद के 20 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। हाथरस में आठ अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, दो अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय, एक पॉलिटेक्निक एवं आठ सीबीएसई बोर्ड, एक यूपी बोर्ड वित्त विहीन विद्यालय को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है।
डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र पर मूलभूत आवश्यकता यथा फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, जनरेटर, प्रकाश आदि की व्यवस्था परीक्षा से पूर्व सुनिश्चित करें। कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई फर्नीचर की सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था करा लें। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें