फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जोड़ों में दर्द और कंधे में अकड़न से कराह रहे मरीज

Thu, 23 Jul 2026 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बारिश के चलते तापमान में बदलाव व नमी इन दिनों लोग सेहत से जुड़ी नई समस्या का सामना कर रहे हैं। विशेषकर जोड़ों में दर्द, घुटनों की जकड़न और कंधे में अकड़न की शिकायत लेकर मरीज काफी संख्या में जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में नमी और ठंडक बढ़ने से यह समस्या और भी गंभीर रूप ले रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में वायुमंडलीय दबाव में कमी आती है। साथ ही हवा में नमी बढ़ने और तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव आने के कारण जोड़ों के आसपास मौजूद ऊतक फैलने लगते हैं। ऊतकों के फैलने से जोड़ों में सूजन आ जाती है और आसपास की नसों पर दबाव पड़ता है। इसी वजह से मरीजों को घुटनों, कंधों और अन्य जोड़ों में तेज दर्द, सूजन और अकड़न महसूस होती है।
60 फीसदी मरीज जोड़ों के
मौसम के इस असर का सीधा प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर दिख रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन ऐसे मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जो चलने-फिरने में कठिनाई और कंधे-घुटनों में अकड़न की शिकायत कर रहे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ-साथ अधेड़ उम्र के लोग भी शामिल हैं। बुधवार को ओपीडी में 1800 से अधिक मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। हड्डी रोग कक्ष में 220 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे, जिनमें से 60 फीसदी मरीज जोड़ों से संबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में ऐसे रखें ध्यान
-जोड़ों को ढंककर रखें : जोड़ों को ठंडी हवा और नमी के सीधे संपर्क में आने से बचाएं।
-हल्की सिकाई करें : दर्द या अकड़न होने पर प्रभावित हिस्से की गर्म पानी या हॉट बैग से हल्की सिकाई करें।
-हल्का व्यायाम : एक ही जगह लंबे समय तक न बैठें, घर के अंदर ही हल्की स्ट्रैचिंग और वॉक करते रहें, ताकि जोड़ सक्रिय रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें